फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration's bulldozer ran on the closed petrol pump of BJP leader

भाजपा नेता के बंद पेट्रोल पंप पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on the closed petrol pump of BJP leader
नगर के जेसीज चौराहे के पास एक भाजपा नेता के बंद पड़े पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। पंप का कुछ भाग ध्वस्त होने के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता व उनके पुत्र के आग्रह पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तीन दिनों में खुद तोड़ने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जेसीज चौराहे के पास भाजपा के पूर्व सांसद स्वर्गीय राजकेशर सिंह का पेट्रोल पंप है। लेकिन, पिछले कई वर्षो से वह किन्ही कारणों से बंद हो गया है। शाम को करीब साढ़े पांच बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने पुलिस के साथ जेसीबी मशीन लेकर पेट्रोल पंप के लिए निर्माण किए गए दीवार, फाउंडेशन तोड़वा दिया। इसी बीच इसके मालिक भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू और उनके बेटे राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उनके अनुरोध पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तीन दिन का समय देते हुए वापस लौट गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि नियत प्रधिकारी अधिकारी ने बीते 26 अगस्त को इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था। जिसके अनुपालन में ध्वस्त किया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं, पेट्रोल पंप के मालिक डा. दिनेश सिंह बब्बू का कहना है कि 27 विभागों से एनओसी लेने के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम को दिया था। जिला प्रशासन के साथ सभी विभागों ने एनओसी दिया था। तब इस भूमि पर पेट्रोल पंप लगाया गया था। हालांकि पेट्रोल पंप बंद हो गया है। इस भूमि पर स्थगन आदेश हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन तोड़फोड़ कर रहा है। तीन दिन के भीतर सामान हटाने को कहा है। मैं न्यायालय से फिर स्थगन आदेश लाकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed