फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration alert on warning of stopping the train

रेल रोकने की चेतावनी पर प्रशासन सतर्क

Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Administration alert on warning of stopping the train
प्रयागघाट से जौनपुर के बीच चलने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने 11 अक्तूबर को जरौना में रेल रोकने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ, जीआरपी के अतिरिक्त सिविल थाने की पुलिस के अलावा पीएसी की तैनाती का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जंघई से जफराबाद रेलखंड पर एजे पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है। इससे काफी संख्या में लोग जिला मुख्यालय आते जाते हैं। कोरोना काल के बाद इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने की तैयारी है, लेकिन प्रयाग घाट से जौनपुर जाने वाली इस ट्रेन की समय सारिणी में परिवर्तन कर दिया गया। इससे अब यह ट्रेन प्रयाग घाट से सुबह नौ बजे चलकर दोपहर तक जौनपुर पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन सुबह नौ से दस बजे के बीच में जौनपुर पहुंच जाती थी। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने डीआरएम लखनऊ को सूचित करके समय सारिणी के विरोध में 11 अक्तूबर को रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी है। ट्रेन रोकने की चेतावनी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह का कहना है कि किसी को रेल रोकने नहीं दिया जाएगा। रेल रोकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय से पीएसी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed