फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ADM caught stamp theft of more than 20 lakhs in 16 denominations

एडीएम ने पकड़ा 16 बैनामों में 20 लाख से अधिक की स्टांप चोरी

Sun, 24 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ADM caught stamp theft of more than 20 lakhs in 16 denominations
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने शनिवार को अभियान के तहत 16 बड़े बैनामों की जांच की। इस दौरान 40 प्रतिशत बैनामों में स्टांप ड्यूटी की कमी पाई गई। इस तरह अनुमान लगाया कि 20 लाख से अधिक की स्टांप की चोरी संबंधित बैनामा कराने वालों ने की है।जनपद में हर माह बड़े बैनामों की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं की जाती है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी ने शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मनेछा, नटोली, शाहपुर, अखीपुर, चौकिया, सुरिस, कौड़िया, ईसापुर, भादी, अरंद में 16 बड़े बैनामों की जांच की। उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 40 प्रतिशत बैनामों में स्टांप ड्यूटी की कमी पाई गई। स्टांप ड्यूटी की कमी को वसूल करने के लिए संबंधित के विरुद्ध वाद दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। अब यह अभियान अगले एक-दो सप्ताह में प्रत्येक तहसील में चलाया जाएगा। इस मौके पर संबंधित गांव के लेखपाल एवं कानूनगो एवं स्टांप लिपिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed