{"_id":"653ea114a5c1d94a9004749a","slug":"additional-coaches-installed-in-trains-for-the-convenience-of-passengers-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-7476-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: यात्रियों की सुविधा को ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: यात्रियों की सुविधा को ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
जौनपुर। दीवाली और धनतेरस का त्योहार नजदीक है ऐसे में बड़ी संख्या में रोजी-रोटी के लिए गए महानगरों से लोगों का आवागमन बढ़ेगा। यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि अप-डाउन छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 29 अक्तूबर को एवं छपरा से 31 अक्तूबर एवं एक नवंबर को शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। अप-डाउन छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस में छपरा से 29 एवं 30 अक्तूबर को एवं फर्रूखाबाद से 30 एवं 31 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। अप-डाउन गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में गोरखपुर एवं लखनऊ जंक्शन से 29 अक्तूबर को संशोधित गाड़ी संरचना के अनुसार द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के द्वितीय कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान श्रेणी के एक एवं साधारण द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगाया गया है।
निर्धारित मार्ग से चलेगी छपरा-सूरत एक्सप्रेस :-
जौनपुर। यात्री सुविधा व सुगमता के लिए मऊ-शाहगंज खंड के दोहरीकरण व आजमगढ़ स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य के लिए ब्लाक लिया गया था, जिसके कारण पूर्व में छपरा-सूरत एक्सप्रेस का संचालन 28 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते किया गया था, अब इस गाड़ी को छपरा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर अपने निर्धारित मार्ग से चलाया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।