फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action will be taken against teachers missing from cluster meeting

Jaunpur News: संकुल बैठक से नदारद शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 21 Feb 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against teachers missing from cluster meeting
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा के निर्देश पर शिक्षा की गुणवत्ता सवर्द्धन के लिए आयोजित संकुल की बैठक में अनुपस्थित 24 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डायट के प्राचार्य ने बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को न्याय पंचायतवार प्रत्येक विकासखंड में शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की जाती है। इसमें डायट के प्राचार्य व सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), डायट मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी को शिक्षक संकुल बैठक में प्रतिभाग करना होता है। इसी क्रम में उक्त के अनुक्रम में शिक्षक संकुल की बैठक 18 फरवरी को विकास खंड मडियाहूं के प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में हुई थी। इसमें अधोहस्ताक्षरी के अलावा शिक्षक संकुल बैठक में शामिल हुए। बैठक में कुल 68 शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित शामिल हुई। जबकि 24 शिक्षक व शिक्षिका शिक्षक संकुल बैठक में अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए डायट के प्राचार्य डाॅ.विनोद कुमार शर्मा ने पत्र भेजा है। इस बाबत बीएसए डाॅ.गोरखनाथ पटेल ने बताया कि इस संबंद्ध में उन्हें अभी कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed