फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of rigging in PhD entrance exam result

पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप

Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of rigging in PhD entrance exam result
14- पीएचडी के परिणाम में धांधली के विरोध में कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपने पंहुचे शोध के छात - फोटो : JAUNPUR
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देकर छात्रों ने की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश कराने और रिजल्ट बनाने में धांधली करने का आरोप छात्रों ने लगाया है। प्रवेश परीक्षा परिणाम में धांधली करने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्रक सौंप कर मामले की जांच कराने की मांग की। छात्रों को आरोप है कि प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में धांधली की गई है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर 2019 को आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब तीन हजार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम 20 सितंबर को आना था लेकिन विश्वविद्यालय ने हफ्ते भर बाद परिणाम घोषित किया। एक सप्ताह बाद परिणाम परिवर्तित कर दिया गया। इसमें तमाम सफल अभ्यर्थियों को फेल दिखा दिया गया। छात्रों ने कुलपति से मिलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। परीक्षा से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति सही जानकारी नहीं दे रहा है। केवल मानवीय भूल का हवाला दिया जा रहा है। परिणाम जारी करने के बाद बदलना विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। जितने नंबर पाकर अभ्यर्थियों को इस बार फेल किया गया है, उससे कम पाने वाले शोध कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की विवरणिका पत्रिका में भी परीक्षा संबंधित मानक नहीं दर्शाया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिव्य प्रकाश सिंह, शिवम सिंह गौड़ा, विराज ठाकुर, शशांक सिंह, अतुल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed