{"_id":"66898b0710f2ecfb59028450","slug":"accused-of-physical-abuse-young-man-arrested-jaunpur-news-c-193-1-va11001-118395-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शारीरिक शोषण का लगाया आरोप, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शारीरिक शोषण का लगाया आरोप, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के एक मोहल्ले की एक महिला ने अपने से 11 वर्ष छोटे एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने युवक पर मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त कस्बे की निवासी 36 वर्षीय महिला की कई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके पास एक लड़का भी है। पति से किसी कारण से तलाक हो गया। उसके बाद महिला मायके में ही रहती थी। मोहल्ले के एक व्यक्ति का साला अभय उर्फ साहिल पुत्र सुंदरलाल निवासी रजफ्फरपुर पैसरा थाना फत्तेपुर चौरासी जनपद उन्नाव अक्सर बहन के घर आता जाता था। अभय से महिला का प्रेम संबंध हो गया।
महिला ने आरोप लगाया है कि अभय उससे शादी करने का झांसा देकर 2019 से शारीरिक शोषण कर रहा है। जब शादी के लिए कहा गया तो युवक ने मारने पीटने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अभय उर्फ साहिल के पर धारा 376, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक को उसकी बहन के घर से ही गिरफ्तार कर लिया।