{"_id":"6a67a70c6d281144fa0ec397","slug":"accused-of-gang-rape-for-refusing-to-marry-case-changed-at-police-station-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-159930-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शादी से इन्कार पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, थाने में बदला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शादी से इन्कार पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, थाने में बदला मामला
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के बाद विवाह को राजी हुआ युवक, सहमति से सुलझा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। विवाह से इन्कार के बाद युवती ने अपने मंगेतर और उसके एक मित्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की तो पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और युवती का विवाह पहले से तय था, लेकिन किसी कारणवश युवक ने शादी से मना कर दिया था। इसके बाद युवती अपने पिता के साथ थाने पहुंची और मंगेतर व उसके दोस्त पर रविवार रात सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने युवती से विवाह करने की सहमति जता दी। इसके बाद युवती ने भी विवाह के लिए सहमति दे दी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। उनका विवाह पहले से तय था। पूछताछ के दौरान दोनों विवाह के लिए राजी हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर मामला शांत हो गया।