{"_id":"5f11e5bc8ebc3e63574dc5b4","slug":"accused-case-of-misconduct-filed-after-five-and-a-half-months-accused-arrested-jaunpur-news-vns5364216169","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच माह बाद दर्ज किया दुराचार का केस, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच माह बाद दर्ज किया दुराचार का केस, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज। चार फरवरी को 11 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने साढ़े पांच बाद केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भी लिया।
घटना के दिन घर में बालिका को अकेला पाकर उसके रिश्ते के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। परिवार के लोग घर पहुंचे तो बालिका की दशा देख हैरान रह गए। बालिका को लेकर वह थाने पहुंचे तो तत्कालीन हलका दरोगा शितलू राम ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल से निर्देश मांगा। तत्कालीन कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने दरोगा का हलका ही बदल दिया। नए हलका दरोगा ने थाने में दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने में लगा रहा। इस बीच पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकता रहा। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ एसपी से भी मिलकर तत्कालीन कोतवाल और दरोगा की कारस्तानी बताई। एसपी ने एएसपी सिटी को मामले की जांच का निर्देश दिया। बुधवार की रात एसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार दुबे पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई। पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि परिवार से जुड़ा मामला था। इसमें दोनों पक्ष सुलह समझौता कर चुके थे। बाद में पीड़ित परिवार के न मानने पर पुलिस ने कार्रवाई की।