{"_id":"973739ae98ede62448599d08b0db6d17","slug":"accountant-exam-will-contain-61-881-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल परीक्षा में शामिल होंगे 61881 अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल परीक्षा में शामिल होंगे 61881 अभ्यर्थी
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में हुई बैठक में 13 सितंबर को होने वाली लेखपाल परीक्षा की तैयारी पर चर्चा हुई।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। जिले में 61881 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 95 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा पर नजर रखने के लिए 9 जोनल और 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले से वीडियोग्राफी शुरू कराई जाएगी, जो कापी सील होने तक चलेगी।
किसी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने सभी केन्द्र पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि 13 सितंबर को सुबह 5 बजे कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में उपस्थित होकर निर्धारित वाहन से परीक्षा
विज्ञापन
साम्रगी प्राप्त करेंगे। पुलिस सुरक्षा के बीच सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जाएगी। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल अनुचित साधन नहीं ले जाएगा। कक्ष निरीक्षक एवं वीडियोग्राफर भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकेगें।
परीक्षा केंद्र के 500 मीटर परिधि में फोटो स्टेट की दूकान बंद रहेंगी। सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की छायाप्रति कराकर साथ ले जाएंगे। जिससें परीक्षक द्वारा मांगे जाने पर जमा कर सकंे। सेक्टर मजिस्टे्रट कक्ष निरीक्षक एवं
परीक्षार्थी का परिचय पत्र अवश्य चेक करेंगे। बिना परिचय पत्र के कोई भी प्रवेश नहीं पाएगा। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने परीक्षा कराने की जानकारी दी। मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह ने बताया कि जिले में कंट्रोल रूम
की स्थापना की गई है। डिप्टी कलेक्टर प्रियंका को प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रजनीश चंद्र, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी और सभी एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।