{"_id":"5730e94d4f1c1b0b0a91a012","slug":"acchaya-tritiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजार रहीं सराफा की दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार रहीं सराफा की दूकानें
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 10 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के अवसर पर कोतवाली चौराहा स्थित एक शोरूम में गहनों की खरीददारी करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर सोमवार को जिले की सराफा मंडी गुलजार रही। बाजार पर महंगाई का कोई खास असर नहीं रहा। लोगों ने शुभ मानते हुए सोने की जमकर खरीददारी की। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष तीन हजार रुपये सोना महंगा रहा।
भीड़ के चलते शाम को ओलंदगंज, कोतवाली रोड पर जाम जैसा हालात बने रहे। भीड़ का नजारा दुकानों पर देर रात तक देखा गया। ऐसा लग रहा था जैसे समूचा जिला शुभ मुहूर्त पर ही सोना खरीदना चाहता हो। बाजार की हालत देख कारोबारी भी उत्साहित दिखे।
पिछले वर्ष की तुलना में सोने का रेट ऊपर चढ़ गया, लेकिन बाजार पर इसका भी खास असर नहीं रहा । खरीददारों की भीड़ उसी तरह ही दिखी। सूत्रों की माने तो डेढ़ करोड़ का कारोबार हुआ। जिले में सराफ की तकरीबन 300 दूकानें हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी की खरीददारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। फू ल मालाओं और झालरों से सजी दुकानें ग्राहकों को लुभा रही थी। दिन में हल्की धूप के कारण दुकानें खाली रहीं लेकिन पांच बजे के बाद खरीददार बढ़ गए।
लगन नहीं होने के बावजूद वैवाहिक आयोजनों के आभूषण भी खरीदे गए। कुछ लोगों ने एडवांस में आभूषण खरीदे। सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव के चलते निवेश का भी रुझान देखा गया।