फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accessible toilet will be built at Janghai Junction at a cost of fifteen lakhs.

Jaunpur News: जंघई जंक्शन पर पंद्रह लाख की लागत से बनेगा सुलभ शौचालय

Thu, 05 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accessible toilet will be built at Janghai Junction at a cost of fifteen lakhs.
जंघई जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन के तहत नवनिर्माण किया जा रहा है। स्टेशन पर पुराने शौचालय को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक नया शौचालय का निर्माण नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। अब 15 लाख की लागत से रेल प्रशासन पे एंड यूज के तहत शुलभ शौचालय का निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन एक बड़ा जंक्शन स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन तीन से चार हजार यात्री यात्रा करते है स्टेशन की वार्षिक आय 20 करोड़ हैं।
विज्ञापन

यहां से यात्री वाराणसी प्रतापगढ़ जौनपुर प्रयागराज के लिए ट्रेनों का अदला बदली करते है तथा कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई महानगर के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आते है, लेकिन स्टेशन पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के प्लेट फार्म पर नम्बर एक पर पावर केविन के बगल 15 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। यह स्टेशन और सर्कुलेटिग एरिया दोनों तरफ से खुलेगा। इसका इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को शुल्क देना होगा । जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक के पास सुलभ शौचालय का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। यात्रियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed