फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   about three lakh rupees and three kg silver looted in jaunpur miscreants beat and committed crime

Jaunpur News : कारोबारी से साढ़े तीन लाख सहित सवा तीन किलो चांदी की लूट, बदमाशों ने पीट कर घटना को दिया अंजाम

Wed, 30 Oct 2024 11:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 11:03 PM IST
सार

Jaunpur News : कारोबारी से लाखों की लूट मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जलालपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना के जानकारी लेने के साथ ही घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
about three lakh rupees and three kg silver looted in jaunpur miscreants beat and committed crime
मारपीट और लूट की घटना के बाद घायल कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भवनाथपुर गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे स्कूटी सवार सराफा कारोबारी से चार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये और सवा तीन किलो चांदी लूट ली। बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर पीछे से लाठी से वार कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन




देवेंद्र कुमार तिवारी निवासी परनापुर थाना चौबेपुर, वाराणसी ने तहरीर में बताया कि उनका भाई कपिलदेव तिवारी मंगलवार की रात जौनपुर सराफा मंडी हनुमान घाट से साढ़े तीन लाख रुपये और लगभग सवा तीन किलो चांदी लेकर वाराणसी अपने घर जा रहा था। 
विज्ञापन


भवनाथपुर गांव के पास पीछे से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद स्कूटी में रखी चांदी, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed