फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Abir-gulal flew in the Holi gathering of Chaurasia community

Jaunpur News: चौरसिया समाज के होली मिलन समारोह में उड़ा अबीर-गुलाल

Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Abir-gulal flew in the Holi gathering of Chaurasia community
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर स्थित एक पैलेस में चौरसिया समाज की तरफ से बुधवार की देर शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बंधाई दी। साथ ही समाज के बच्चों की शिक्षा व संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुरियावां विनय चौरसिया व कार्यक्रम संयोजकत्व सपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने कहा कि होली मिलन से आपसी सौहार्द बढ़ता है। भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया ने कहा कि होली मिलन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने व एकता का भाव पैदा करने के लिए सशक्त माध्यम है। सपा प्रदेश महासचिव आनंद चौरसिया ने संगठन की मजबूती व बेटी पढ़ने के लिए विशेष बल दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वाजातीय बंधुओं सम्मानित किया गया। आयोजक उमाशंकर चौरसिया ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर श्वेता चौरसिया, माता प्रसाद चौरसिया, राज बहादुर चौरसिया, सुभाष चौरसिया, विनोद चौरसिया, अरविंद चौरसिया, कुलदीप चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, सियाराम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed