फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ability to fight diseases in flora

वनस्पतियों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता

Tue, 18 Jul 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ability to fight diseases in flora
कुलपति सभागार में कार्यशाला को संबोधित करते प्रो. वाईपी कोहली।
जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वाईपी कोहली ने कहा कि विदेशी कंपनियों ने हमारे परंपरागत ज्ञान को विलुप्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


  90 दशक के बाद देश में काफी बदलाव आया। एक नई परंपरा की शुरूआत हुई। युवा पीढ़ी का झुकाव परंपरागत भोजन से हटकर जंक फूड़ और शीतल पेय की ओर हुआ। शीतल पेय एवं जंक फूड की संस्कृति के चलते नई पीढ़ी आज विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित है। हमारे आसपास की वनस्पतियों के औषधीय गुणों से हमें वंचित रखा गया। जिसके कारण आज हम एलोपैथी दवाओं के सेवन के लिए विवश है।  उन्होंने सत्तू, आंवला, मूली और मक्का के गुणों पर चर्चा करते हुए इस ज्ञान को आम लोगों तक ले जाने की अपील की। विवि में सोमवार को परंपरागत ज्ञान एवं औषधियां विषयक व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


  कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि फार्मेसी संस्थान द्वारा औषधीय गुणों से युक्त वनस्पतियों का संरक्षण एवं उनसे आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय वनस्पतियों गो दुग्ध, घी, गो मूत्र एवं गोबर में होने वाले फायदे से आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। व्याख्यान माला में आयोजित प्रश्न मंच में प्रो. बीबी तिवारी, डॉ. अजय द्विवेदी, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर एवं डॉ. नृपेंद्र सिंह ने सवाल किए। इस अवसर पर डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. मानस पांडेय, डॉ. वंदना राय, डॉ. राम नारायण, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रसिकेश, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. राज कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed