फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth scuffled with the JE of the Electricity Corporation and threatened him

Jaunpur News: बिजली निगम के जेई से युवक ने की हाथापाई, दी धमकी

Mon, 27 Apr 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A youth scuffled with the JE of the Electricity Corporation and threatened him
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के गोपालापुर केशवपुर गांव में बिजली बिल की चेकिंग करने गई बिजली निगम की टीम व अवर अभियंता (जेई) के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुधीर पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 33/11 केवी कबीरुद्दीनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता नितिन निगम ने रविवार को दोपहर में थाने पर नामजद तहरीर देकर अवगत कराया कि 25 अप्रैल को वह अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के गोपालापुर केशवपुर क्षेत्र में बकाया बिल की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर लगभग 1:50 बजे जब टीम सुधीर पाल के घर पहुंची तो वहां केबिल की जांच के दौरान पाया गया कि केबल काटकर घर का पूरा लोड चलाया जा रहा था। साथ ही उपभोक्ता पर लगभग 18 हजार रुपये का बिजली बिल भी बकाया था। आरोप है कि जब अवर अभियंता नितिन निगम ने बिल जमा करने की बात कही, तो सुधीर पाल ने उनसे गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और टीम को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। दोबारा आने पर अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी भी दी। अवर अभियंता ने बताया कि इस पूरी घटना की बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि मामले में अवर अभियंता के नामजद तहरीर पर गोपालापुर केशवपुर गांव के सुधीर पाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed