फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth from Kabiruddinpur village was stabbed to death in Punjab

Jaunpur News: कबीरुद्दीनपुर गांव के युवक की पंजाब में चाकू मारकर हत्या

Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A youth from Kabiruddinpur village was stabbed to death in Punjab
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के एक युवक की पंजाब प्रदेश में मामूली विवाद में मनबढ़ों ने चाकू मार कर घायल कर दिया था। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात को युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी रीशू यादव (22) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। घर की जिम्मेदारी उसके ही कंधों पर थी जिसके चलते रीशु करीब पांच साल से पंजाब प्रदेश के अंबाला में जलेबी का ठेला लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की शाम रीशु अपने ठेले पर बैठा ही था कि तभी कुछ लोगों से मामूली बात को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोपियों ने चाकू रीशु के पेट में मार दिया। बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। रीशु से छोटे दो भाई और एक बूढ़ी मां है। स्थानीय लोगों ने रीशु का अंतिम संस्कार राम घाट पंचहटिया पर किया। नवंबर माह में ही इसी गांव के रहने वाले खिलाड़ी अनुराग यादव की गला काट कर हत्या हुई थी। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed