फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man was walking on the track with an ear phone, cut to death by train

ईयर फोन लगाकर ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत....

Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man was walking on the track with an ear phone, cut to death by train
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़ाव गांव में बृहस्पतिवार की रात रेलवे ट्रैक पर टहल रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक ईयरफोन लगाकर किसी से फोन पर बात कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मुड़ाव गांव निवासी छोटेलाल चौधरी का घर रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर पर स्थित है। उनका पुत्र अश्वनी चौधरी (23) खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। वह कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहलते हुए बातचीत में मशगूल था। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन अश्वनी को घर पर न देख ढूंढ़ते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो अश्वनी का ट्रेन से कटा हुआ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दयिा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed