फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man was caught thinking he was a thief, but he turned out to be a lover and got married

Jaunpur News: चोर समझ कर युवक को पकड़ा, निकला प्रेमी, करवाई शादी

Tue, 08 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man was caught thinking he was a thief, but he turned out to be a lover and got married
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में घुसा युवक चोर समझ कर पकड़ लिया गया। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर भागने लगा। कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवक उस घर की एक युवती का आशिक निकला। पंचायत के बाद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने की कसम खाते हुए सात फेरे लिए।
विज्ञापन

एक वर्ष से अधिक समय से आशिकी में लिप्त खुटहन थाना क्षेत्र का पनौली गांव निवासी विकास पासवान सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर खुर्द गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती शिवांगी ऊर्फ रूबी से इश्क फरमा रहा था। सोमवार रात वह अपनी प्रेमिका शिवांगी से मिलने उसके घर में घुस गया। इसी बीच दरवाजे पर सो रहे लड़की के माता-पिता को किसी के घर में घुसने का आभास हुआ।
विज्ञापन

शोर मचाने पर युवक भागने लगा। इसी बीच आस पास के लोगों ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा गया। जब लोगों ने कड़ाई से पूछताछ किया तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। युवती से मामले में पूछताछ की गई तो आशिकी की बात स्वीकार किया। शादी करने की बात कही। गांव के लोगों ने युवक पक्ष के परिजनों समेत अन्य संभ्रांत लोगों को बुला लिया। पंचायत में दोनों पक्षों की सहमति के बाद गांव स्थित ब्रह्म स्थान पर दोनों ने सात फेरे लिए। युवती के पिता रामदास ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति पर दोनों का विवाह करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed