फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man sitting on the side of the track dies after being struck by a train

ट्रैक के किनारे बैठे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting on the side of the track dies after being struck by a train
मीरगंज। जरौना रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक के किनारे बैठे युवक की शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर घर वाले उसके शव लेकर चले गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जरौना गांव निवासी विनोद मोदनवाल का पुत्र सौरभ उर्फ गोलू (18) जरौना स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रैक के किनारे बैठा था। इसी दौरान आनंद विहार से गाजीपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका घर स्टेशन के पास में ही है। हादसे की सूचना तुरंत घर वालों को मिल गई। मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर जनार्दन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मडियाहूं के स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ जंघई के उप निरीक्षक दीपक कुमार भी आ गए। मगर परिजन उससे पहले ही शव लेकर चले गए थे। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed