फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man injured by being shot dead

गोली लगने से घायल युवक ने तोड़ा दम

Thu, 18 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
A young man injured by being shot dead
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के थुंही गांव में पिछले दिनों संदिग्ध हाल में गोली लगने से घायल युवक की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

थुंही गांव निवासी मनोज कुमार सिंह (36) ने अपने भाई वरुण के साथ पांच मार्च की रात करीब दो बजे थाने पहुंचकर गोली मारे जाने की सूचना दी थी। उसने बताया कि कमरे में सोया था। तभी रात एक बजे पीछे से छत के सहारे घर में घुस कर दो लोगों ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगी है। पुलिस ने तत्काल युवक को सीएचसी डोभी में भर्ती कराया, जहां से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। वहांऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई थी, लेकिन युवक की हालत लगातार चिंताजनक बनी रही। बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले में पहले ही जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed