फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man hanged himself in Itali village

इटैली गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 01 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself in Itali village
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के इटैली गांव में गुरुवार की रात युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घर से करीब दो सौ मीटर दूर मुर्गी फार्म के कमरे में उसका शव फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

इटैली गांव निवासी राजेश यादव (20) गुरुवार की शाम को इटैली बाजार से फल और सब्जी खरीद कर घर पहुंचा। सामान अपनी बहन रागिनी (16) को देकर घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मुर्गी फॉर्म पर चला गया। रात में करीब 9 बजे तक खाना खाने के लिए घर नहीं आया तो बहन ने फोन किया। कई बार रिंग जाने के बाद भी उसका फोन नहीं उठा तो पिता रवींद्र यादव मुर्गी फार्म पर पहुंचे। वहां बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो राजेश फंदे पर झूल रहा था। उन्हेंने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। टीनशेड तोड़कर उसे फंदे से उतारकर सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता इटैली बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं। उसने दो दिन पहले अपनी मां ऊषा देवी को ननिहाल छोड़कर आया था। राजेश बैंक मित्र होने के साथ साथ मुर्गी फार्म चलाता था लेकिन लॉकडाउन के बाद से ही मुर्गी फॉर्म बंद चल रहा था। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुुलिस उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने खा लिया कीटनाशक
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ठकुरची गांव में शुक्रवार को सुबह मां की डांट से क्षुब्ध प्रदीप निषाद 22 ने खुद को कमरे में बंद कर कीटनाशक पी लिया। थोड़ी देर के बाद जब उसकी मां उसे बुलाने लगी तो दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो युवक फर्श पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। शोर मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed