फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man died after slipping while boarding a moving passenger train.

Jaunpur News: चलती पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक की मौत

Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A young man died after slipping while boarding a moving passenger train.
ट्रेन की चपेट में आकर मृत खेतापुर निवासी आशीष मौर्य की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
मड़ियाहूं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चलती पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपनी पत्नी को टीजीटी दिलाने के लिए ही बुधवार को प्रयागराज जा रहा था। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 7 बजे जौनपुर से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (संख्या: 541010) स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसी दौरान एक युवक दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। ट्रेन के पायदान पर चढ़ते समय अचानक उसका हाथ फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन प्रशासन ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर निवासी आशीष (32 वर्ष), पुत्र साहबलाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसकी पत्नी प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करती है। वह अपनी पत्नी को टीजीटी दिलाने के लिए ही बुधवार को प्रयागराज जा रहा था। युवक की इस असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक घायल
मड़ियाहूं। स्थानीय रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास मंगलवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बीसीडब्ल्यू मालगाड़ी प्रयागराज की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडिका माता मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कविंद्र राय ने बताया कि घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed