फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man died after being electrocuted while welding at a restaurant in Ballia.

Jaunpur News: बलिया में रेस्टोरेंट में वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted while welding at a restaurant in Ballia.
हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ विक्की (25) की बलिया जिले के कटियारी बाजार में रविवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर उनके घर कोहराम मच गया। रेस्टोरेंट मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भेजवा दिया। पिता रामनाथ यादव ने बताया कि अभिषेक यादव उर्फ विक्की वेल्डिंग काम करते थे। वह रविवार को रसड़ा थाना क्षेत्र के कटियारी स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। रेस्टोरेंट संचालक ने घटना की जानकारी फोन करके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को जिला अस्पताल भेज दिया।अभिषेक दो भाइयों में छोटे थे। बड़ा भाई बृजेश यादव उर्फ सिपाही गांव का चौकीदार है, जबकि पिता रामनाथ यादव सफाईकर्मी हैं। अभिषेक की शादी दो साल पहले हुई थी। उनका पांच महीने बेटा सुशांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed