फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman died after her bike slipped into water flowing on the roadside

Jaunpur News: सड़क किनारे बह रहे पानी में बाइक फिसलने से गिरी महिला की मौत

Fri, 18 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A woman died after her bike slipped into water flowing on the roadside
जलालपुर। थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर सड़क किनारे बह रहे पानी में बाइक फिसलने से पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव दफन दिए। महिमापुर गांव निवासी मुन्नी निशा (55) पत्नी कुद्दूस रिश्तेदारी में बरसठी गई थी। जलालपुर चौराहे पर एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर घर जा रही थी। बाइक चालक विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के सामने ऑटो को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच सड़क के दाहिनी तरफ बह रहे पानी में बाइक फिसल गई। इससे पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला के शव को दफन कर दिए। जिला पंचायत सदस्य पवन गुप्ता ने बताया कि हाईवे के किनारे बनी नाली कई दिन से जाम हो गई थी। रोजाना नाली का गंदा पानी कस्बा मार्ग के किनारे से बहते हुए विद्युत उपकेंद्र के सामने तक पहुंच रहा है। इस पानी में बाइक फिसली और पीछे बैठी महिला गिर गई। नाली के पानी के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते है। बाइक फिसलने की शिकायत एनएचएआई से की गई तो कर्मचारी तत्काल हरकत में आए और जाम नाली को साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed