फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   'A Tree in Mother's Name': 60.73 lakh saplings to be planted in the district during the mega-drive on July 12.

'एक पेड़ मां के नाम': 12 जुलाई को महाअभियान में जिले में रोपे जाएंगे 60.73 लाख पौधे

Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
'A Tree in Mother's Name': 60.73 lakh saplings to be planted in the district during the mega-drive on July 12.
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में 'पौधरोपण महाअभियान-2026' की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की रूपरेखा और तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। इस वर्ष जनपद को कुल 60 लाख 73 हजार 400 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में 12 जुलाई को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण का महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान की सफलता के लिए डीएम ने विभागवार निर्धारित लक्ष्यों, पौधरोपण स्थलों, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, पौधों के उठान, जियो टैगिंग तथा उनके संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आवंटित लक्ष्य के अनुरूप विभागीय कार्ययोजना तैयार कर, आपसी समन्वय और पूरी जवाबदेही के साथ अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वानिकी) दिव्या, एसडीएम सदर योगिता सिंह सहित अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय, जवाबदेही और कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश
1-पौधरोपण स्थलों का पूर्व सत्यापन और गड्ढों की तैयारी समय से पूरी हो।
2-पौधों की उपलब्धता, उठान, सिंचाई और जियो टैगिंग की समुचित व्यवस्था पहले ही कर ली जाए।
3-इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।
4-पौधरोपण के तुरंत बाद उसकी जियो टैगिंग, फोटोग्राफी और प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए।
पौधरोपण केवल सरकारी लक्ष्य पूरा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण, सुरक्षा, सिंचाई और नियमित निगरानी की प्रभावी व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।-सैमुअल पॉल एन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed