फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A special team of sanitation workers will be deployed in the wards till Holi and Eid.

Jaunpur News: होली और ईद तक वार्डों में सफाई कर्मियों की लगेगी विशेष टीम

Tue, 24 Feb 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A special team of sanitation workers will be deployed in the wards till Holi and Eid.
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद की बैठक मंगलवार को चेयरमैन उम्मे रहिला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर क्षेत्र की साफ- सफाई व्यवस्था और भी बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने होली और ईद के त्योहारों तक प्रत्येक वार्ड में सफाईकर्मियों की विशेष टीम लगाकर साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बोर्ड की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुई। सभासद परवेज कुरैशी ने मोहल्ला सैयदअलीपुर में सुरक्षा के लिए नाली पर ढक्कन लगवाने का प्रस्ताव दिया। सभासद सुनीता देवी ने आगामी होली, ईद के त्योहारों पर सभी वार्डो में साफ सफाई दुरुस्त रखने के लिए कहा। इस पर चेयरमैन ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए सबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में इन विशेष त्योहारों तक सफाईकर्मियों की टीम लगवाकर सार्वजनिक और जरूरी मार्गो एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए। स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलने पर उसे दुरुस्त करने को निर्देश दिए गए। बैठक में चेयरमैन ने कहा कि सभी वार्ड में बिना किसी भेदभाव विकास कार्य करवाना ही पहली प्राथमिकता रहेगी। ईओ विजय कुमार सिंह ने सभासदों को अवगत कराया कि प्रत्येक दिन दो पालियों में सफाई कर्मियों की टीम लगवाकर सफाई करवाई जाती है और इसकी निगरानी भी की जाती है। बैठक में सभासद सुनीता देवी, परवेज कुरेशी, दिलशाद अहमद, विनोद प्रजापति, सुलाबी देवी, सिद्दीका, शमा परवीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed