फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A soldier's father was killed by hitting him with a brick; no clue even after 36 hours.

Jaunpur News: ईंट से मारकर की थी सिपाही के पिता की हत्या, 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Sun, 28 Dec 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A soldier's father was killed by hitting him with a brick; no clue even after 36 hours.
खुटहन। गोरखपुर में यूपी पुलिस के सिपाही पद पर तैनात पनौली गांव निवासी विवेक पासवान के पिता फूलचंद पासवान उर्फ सेवाराम (58) की हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटीं हैं। पोस्टमार्टम से यह बात सामने आई है कि फूलचंद के सिर पर बदमाशों ने ठोस वस्तु से प्रहार कर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने मौके से एक टूटी हुई ईंट भी बरामद की थी। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या ईंट से प्रहार कर की गई थी। फूलचंद पासवान उर्फ सेवाराम (58) घर से लगभग छह सौ मीटर दूर गांव के मार्ग पर एक कमरे में यूबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। बगल में उनके छोटे भाई मेवाराम बर्तन की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह सुबह लगभग 10 बजे मिनी शाखा पर पहुंचे, जहां उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। उसकी हत्या के पीछे हत्यारों की मंशा क्या थी। इसे भी पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही है। जांच में जुटी पुलिस टीम घर पर रह रहे मृतक के पिता चंद्रभूषण, भाई मेवाराम और अन्य परिजनों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में घने कोहरे के चलते कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। सर्विलांस टीम के सहारे पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरे दिन एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed