फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A simple target on SP, connection with Jaunpur

सपा पर साधा निशाना, जौनपुर से जोड़ा नाता

Sat, 31 Oct 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
A simple target on SP, connection with Jaunpur
मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए ताहिरपुर में जनसभा के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकारते मुख? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी में उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम क्षणों में कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए मुख्यमंत्री के निशाने पर समाजवादी पार्टी ही रही। हालांकि उन्होंने इत्र-इमरती, रविकिशन-सीमा द्विवेदी के जरिए जौनपुर से कनेक्ट करते हुए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा के नाम पर वोट मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार की नीयत और नीति पर प्रहार उसे गुंडा-माफिया का संरक्षक करार दिया।
करीब डेढ़ घंटा देर से अपराह्न साढ़े तीन बजे ताहिरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने माइक संभालते ही जौनपुर के इत्र और इमरती का जिक्र करते हुए यहां से जुड़ने की कोशिश की। गोरखपुर के सांसद रविकिशन और राज्यसभा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी का जिक्र करते हुए जौनपुर के रिश्ते का हवाला दिया। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस की सरकार रही। प्रदेश में सपा-बसपा की सरकारें रहीं। उन्होंने जाति-धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर वैमनस्यता पैदा करके सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया। गरीबों को बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार देने के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया। आज प्रदेश में नौकरी भी है और निजी निवेश आने से रोजगार की पर्याप्त संभावनाएं भी। हमारी सहानुभूति गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के प्रति है और सपा की माफिया के प्रति है। हमने जाति के आधार पर कोई नीति नहीं बनाई। हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। सबका वोट भाजपा के साथ आना चाहिए। कोई हम पर वादाखिलाफी का आरोप नहीं लगा सकता। हमने जो कहा वह करके दिखाया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह मल्हनी के सम्मान का चुनाव है। मल्हनी की बेटी को हमने राज्यसभा में पहुंचाया है। अब आपकी बारी है। मुख्यमंत्री का अभिनंदन सांसद बीपी सरोज, सीमा द्विवेदी, मंत्री अनिल राजभर, उपेंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र यादव, विद्यासागर सोनकर, संजय राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, दीपक सिंह, विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, डॉ. लीना तिवारी, पूर्व सांसद केपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बब्बू सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

गिनाईं उपलब्धियां
साढ़े तीन साल की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जब दुनिया अपनेे को बचाने में लगी थी, तब देश-प्रदेश की सरकारें जनता की सेवा में लगी थीं। पटरी दुकानदारों, प्रवासी श्रमिकों, मजदूरों सभी को मदद पहुंचाई गई। उन्हें रोजगार की गारंटी दी गई। यही कारण है कि इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी सबसे अच्छे परिणाम उत्तर प्रदेश के ही हैं। जब सरकार की नीयत और नीति साफ हो तो जनता भूखों नहीं मर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की शुरुआत इसका उदाहरण है। उन्होंने तीन नवंबर को चुनाव में कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा को जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बसपा ने नहीं दिया सम्मान:रविकिशन
जौनपुर। सांसद रविकिशन ने कहा कि इसी मिट्टी में जन्म लिया और यहीं पले-बढ़े। अपनी माटी का मान और भोजपुरी की पहचान को पूरे देश में स्थापित किया। कई भाषाओं में फिल्म बनाई लेकिन हमें यश भारती तक नहीं मिला। जातिवाद से ग्रसित पूर्ववर्ती सरकारों ने मुझे कभी सम्मान नहीं दिया, लेकिन भाजपा ने सिर आंखों पर बिठाया। हमने युवाओं का भविष्य बचाने के लिए संसद में ड्रग्स की बात की तो मुझ पर निशाना साधा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पर दुख हुआ और उन्होंने यूपी में ही फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया। जल्द ही गोरखपुर में भी भोजपुरी की फिल्म सिटी बनाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

काला कपड़ा लेकर पहुंचा युवक
जौनपुर। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक युवक काला कपड़ा लेकर मंच के सामने तक पहुंच गया। डी घेरे के ठीक बाद लगी कुर्सियों पर वह काफी देर तक चुपचाप बैठा रहा। मुख्यमंत्री मंच पर बोलने के लिए खड़े हुए और जैसे ही संबोधन शुरू किया युवक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए मंच के सामने पहुंच गया। वह जेब से कपड़ा निकाल रहा था, तभी पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसका मुंह बंद करते हुए बुरी तरह चंगुल में जकड़कर किनारे ले गए। कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बाबत एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना था कि युवक की पहचान बरसठी क्षेत्र निवासी प्रदीप पाल के रूप में हुई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed