फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A proposal for 2342 routes worth Rs 1096 crore was put forward and discussions were held

Jaunpur News: 1096 करोड़ के 2342 मार्गों का रखा प्रस्ताव, हुई चर्चा

Tue, 08 Oct 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
A proposal for 2342 routes worth Rs 1096 crore was put forward and discussions were held
राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव की अध्यक्षता में जनपद की सड़कों से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के नवीनीकरण, विशेष मरम्मत, नवनिर्माण चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित करीब 2342 मार्गों (लंबाई 3259.852 किमी) की करीब 1096 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। उक्त कार्य योजनाओं पर माननीयों की सहमति के साथ अन्य कार्य योजनाओं को सम्मिलित करने के लिए प्रस्ताव दिया गया। राज्यमंत्री ने धर्मार्थ कार्यों के तहत मार्गों के चौड़ीकरण, ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण, राज्य सड़क निधि के तहत परियोजनाओं, जिला पंचायत से संबंधित सड़कों की मरम्मत, श्री कृष्णा नगर में फ्लाईओवर सहित अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक से भदोही तक की सड़क को ठीक करने के साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शास्त्री पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। उसे तत्काल ठीक कराया जाए। कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए जिन सड़कों पर गड्ढे हों, उनकी पैचिंग कर दी जाए। साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग एक टोल फ्री नंबर जारी करे। उन्होंने विद्युत विभाग की भी समीक्षा कर निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के पंडालों का सर्वे कर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाधिकारी दिनेशचंद्र, पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा, सीडीओ साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed