फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A network of roads will be laid in UP by 2025

Jaunpur News: 2025 तक यूपी में बिछ जाएगा सड़कों का जाल

Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
A network of roads will be laid in UP by 2025
जौनपुर। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2025 तक यूपी में सड़कों का जाल बिछ जाएगा। इसमें कई परियोजनाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं। कुछ की शुरुआत हो रही है तो कुछ परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने जौनपुर के बीआपी मैदान से उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में बनने वाली सड़कों की जानकारी दी। इस दौरान सड़कों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि 2024-25 में 80 हजार करोड़ की लागत से यूपी में 3500 किमी सड़कें बनाई जाएंगी। इसका डीपीआर तैयार है। पूरे प्रदेश में अकेले 41 हजार करोड़ की लागत से 40 बाईपास व रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जनपद में आवागमन सुगम हो जाएगा और जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के बाद प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। अच्छी सड़कें बनने से यातायात में समय की बचत, ईंधन की बचत और वाहनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर में वृद्धि, शहर को जाम से निजात मिलेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर आदि जिलों को कनेक्ट करती हुई बनाई जा रही सड़कों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी से लेकर लुंबिनी तक 1100 किमी की परियोजना को पूरा किया गया है। जल्द ही ऐसी और भी परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने मुंबई में बनाई गई सड़कों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, मड़ियाहूं विधायक डा.आरके पटेल, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
-गोमती नदी पर पुल सहित एन.एच.-31 के टोल प्लाजा से
पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक जौनपुर शहर के पूर्व दिशा में बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए के तहत 28 किमी लंबे मार्ग का 1995 करोड़ की लागत से कराया जाएगा।
- खेतासराय-शाहगंज ग्रीन फील्ड बाईपास सहित पूर्वाचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक फोरलेन निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए की कुल लंबाई 30 किमी होगी, जो 1512 करोड़ की लागत से बनेगी।
-शाहगंज-कलान-मालीपुर-अकबरपुर खंड का फोर लेन चौड़ीकरण एवं अकबरपुर बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए 1653 करोड़ की लागत से 45 किमी लंबा बनेगा।
- मड़ियाहूं शहर के पश्चिम में नये फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए की कुल लंबाई सात किमी जो 1430 करोड़ की लागत से बनेगा।
- जौनपुर शहर में लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूशन तक फोरलेन अंडरपास सहित फोरलेन लेन निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग-125-ए की कुल लंबाई पांच किमी है, यह 199 करोड़ की लागत से बनेगा।
- पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर-प्रयागराज मार्ग तक जौनपुर शहर के पश्चिम में बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 है यह 19 किमी का मार्ग एक हजार करोड़ की लागत से बनेगा।
-आजमगढ़ बाईपास (पैकेज-4) का निर्माण, यह 19 किमी का मार्ग 1386 करोड़ से बनेगा।
- प्रयागराज से फूलपुर तक फोर लेन सड़क एवं फूलपुर बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-319-डी 17 किमी लंबा बनेगा, यह 863 करोड़ की लागत से बनेगा।
- मुंगराबादशाहपुर बाईपास सहित फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर तक फोरलेन निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 319-डी की कुल लंबाई 23 किमी होगी, इसकी कुल लागत 1013 करोड़ होगी।
- फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर मौजूदा सड़क खंड का रखरखाव। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-319-डी की कुल लंबाई 11 किमी होगी, जिसकी कुल लागत 18 करोड़ होगी।
0000000000000000000000000
सिटी स्टेशन ओवरब्रिज सर्विस लेन, मुंगराबादशाहपुर में सड़कों की होगी मरम्मत
- सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर दी सहमति

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सड़क एवं परिहवन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मांग पर दो परियोजनाओं को पूरा कराने की सहमति दी। उन्होंने सिटी स्टेशन ओवरब्रिज की ओर सर्विस लेन व मुंगराबादशाहपुर कस्बे में सड़कों की मरम्मत की घोषणा करते हुए कहा कि इसका काम भी जल्द पूरा कराया जाएगा। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीशचंद्र यादव ने पाॅलिटेक्निक चौराहे से सिटी स्टेशन रोड पर बने ओवर ब्रिज की ओर सर्विस रोड बनाने व राज्यसभा सांसद के अनुरोध पर मुंगराबादशाहपुर में नगर के अंदर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण करने की मांग पर काम पूरा कराने की घोषणा की।


राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीशचंद्र यादव द्वारा कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने देश को सड़कों को बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में गुणवत्तापरक सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed