{"_id":"67e84bbe048cacb9ca057aa5","slug":"a-memorandum-was-handed-to-the-sdm-after-burning-the-effigy-of-the-rajya-sabha-mp-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-131910-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: राज्यसभा सांसद का पुतला फूंककर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: राज्यसभा सांसद का पुतला फूंककर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। वीर योद्धा राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर क्षत्रिय स्वराज समिति ने शनिवार को चौराहे पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका है। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि महाराजा संग्राम सिंह, जिन्हें राणा सांगा के नाम से जाना जाता है। भारतीय इतिहास के योद्धाओं में से एक रहे हैं। वह सिसोदिया वंश के गौरवशाली राजा थे और 1509 से 1527 तक मेवाड़ के शासक रहे। उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध कई युद्ध लड़ा और अपने वीरता व पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। उनके योगदान और बलिदान को लेकर देशवासियों की भावनाएँ गहरी रूप से जुड़ी हैं। सांसद रामजी लाल सुमन के इस बयान को राजपूत समाज ने अपनी अस्मिता और सम्मान पर आघात बताया है। राज्यसभा सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कोतवाली चौराहे पर सांसद का पुतला भी फूंका। इस दौरान प्रदीप सिंह, सूरज सिंह, अमन सिंह, मानस सिंह,राम सिंह, सुमन सिंह शिवम सिंह, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह और गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
राजपूत समाज ने सांसद के बयान की निंदा की- सिंगरामऊ। स्थानीय रियासत की हवेली में क्षत्रिय समाज की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें क्षत्रिय कुलश्रेष्ठ महाराणा सांगा पर सपा सांसद राम जी सुमन के द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की गई। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व वैश्य क्षत्रिय एकता मंच के अध्यक्ष कुंवर जय सिंह (जय बाबा) ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने ऐसी अमर्यादित भाषा बोलने वाले जनप्रतिनिधियों को काबू में रखें। वरना राजपूत युवाओं का आक्रोश उनके दल को नेस्तनाबूत करने की ताकत रखता है। मेवाड़ राजवंश के नेतृत्व में राजपूतों ने एक हजार वर्ष से अधिक समय भारत की सीमाओं पर अपने खून का बलिदान देकर रक्षा की है। ठक में बजरंग प्रताप सिंह, अशोक सिंह पूर्व प्रधान, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, प्रधान धर्मेंद्र सिंह सहित बहुत से लोग मौजूद रहे।