फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A fraudster arrested in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
A fraudster arrested in the name of getting a job
19- लाईन बाजार थाने में गिरफ्तार रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला लिपिक कृपाल सिंह। - फोटो : JAUNPUR
ी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज लिपिक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जौनपुर और गोंडा जिले के दो पीड़ितों की संयुक्त तहरीर पर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने तीन जनवरी को ही केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने की शिकायत मिलने पर मंगलवार को डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में बुलवाकर आरोपी लिपिक को गिरफ्तार करा दिया। उसे निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को दोपहर फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान लाइनबाजार थाना क्षेत्र के राज कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता और गोंडा निवासी अभिषेक सिंह पहुंचे। उन्होंने डीएम से शिकायत की कि जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक कृपाल सिंह ने ईस्टर्न रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के लिए उनसे पिछले साल मार्च में तीन-तीन लाख रुपये लिए थे। नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र और सेवा पुस्तिका देकर छह महीने से गुमराह कर रहा है। पुलिस ने तीन जनवरी को इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित बाबू को मौके पर बुलाया और फिर लाइनबाजार थानाध्यक्ष से उसे गिरफ्तार करा लिया। लाइन बाजार एसओ संजीव मिश्र ने बताया कि आरोपी लिपिक के विरुद्ध जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

---
जालसाज ने बना रखी है रेलवे की फर्जी वेबसाइट
जौनपुर। रेलवे में टीसी की नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों ने बाकायदा रेलवे की वेबसाइट बना रखी है। वेबसाइट पर नौकरी का विज्ञापन निकालते हैं औ नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र अपलोड करके लोगों को भरोसे में लेते हैं। पकडे़ गए लिपिक से पूछताछ में इस पूरे रैकेट का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजी में गिरफ्तार डीएसओ कार्यालय के लिपिक ने अपने पुत्र मनीष कुमार सिंह के नाम से भी टीसी का परिचय पत्र बनवा रखा है। उसने लोगों को यह बताया था कि उसने अपने बेटे को रेलवे में टीसी की नौकरी दिला दी है। पांच लाख खर्च करने पर किसी को भी वह नौकरी दिलवा सकता है। तीन लाख रुपये पहले देना होगा जबकि दो लाख रुपये नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जमा होगा। उसकी बातों में आकर ही कृष्ण कुमार गुप्ता ने अपने बेटे को नौकरी दिलाने के लिए उसे तीन लाख रुपये दिए थे। उसने नियुक्ति पत्र और परिचय पत्र भी दे दिया। छह महीने से अधिक का समय गुजर गया लेकिन नौकरी ज्वाइन नहीं कराया तो युवक सशंकित हो गए। दो जनवरी को गोंडा जिला निवासी अभिषेक सिंह रुपये वापस मांगने पहुंचा तो उसे लिपिक ने घर से धक्के देकर निकाल दिया। उसी वक्त कृष्ण कुमार गुप्ता भी पहुंच गए उन्हें जब पता चला कि उनकी तरह कोई और पीड़ित है तो उनका शक यकीन में बदल गया। दोनों ने मिलकर थाने में तहरीर दी और केस दर्ज कराया।
डीएसओ कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक लिपिक कृपाल सिंह के पास जौनपुर के अलावा वाराणसी, आजमगढ़ समेत दूसरे जिलों से भी लोग तगादा करने आते थे।
इनसेट
जालसाजी में शामिल है पूरा परिवार
जौनपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले लिपिक का पूरा परिवार इस जालसाजी के धंधे में शामिल है। केस दर्ज कराने वाले गोंडा जिला निवासी अभिषेक सिंह का कहना है कि उनकी बहन लखनऊ के जिस कॉलेज में पढ़ती थी उसी कॉलेज में लिपिक की बेटी भी पढ़ती है। दोनों आपस में सहेली हैं। इनकी बेटी ने ही अभिषेक की बहन से कहा था कि पापा की रेलवे में पहुंच है। वह नौकरी दिलाते हैं। अभिषेक की बहन ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो बेरोजगार अभिषेक नौकरी की लालसा में जौनपुर आ गए और लिपिक कृपाल सिंह से मिलकर बात की तो उन्होंने भी पांच लास्त्रत्त्ख देने पर गारंटी के साथ नौकरी दिलाने की बात कही। उसने अपने बेटे का परिचय पत्र भी दिखाया और कहा कि बेटे को नौकरी मिल गई है वह जल्दी ही नौकरी ज्वाइन करने वाला है।

---
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ लाइनबाजार थाने में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
अशोक कुमार
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed