फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A foot march will be taken out from the police line on Patel's birth anniversary.

Jaunpur News: पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन से निकलेगी पदयात्रा

Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A foot march will be taken out from the police line on Patel's birth anniversary.
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता हुई बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा हुई। पुलिस लाइन से पदयात्रा निकलेगी। डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र ने बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह 8 बजे बजे से पदयात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर विकास भवन पहुंचेगी। यहां वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तहसीलों में भी पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। समस्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी पदयात्रा में प्रतिभाग करेंगे। पदयात्रा में मुख्य अतिथि जनपद गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी। स्वच्छता अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वच्छ पेयजल, मोबाइल शौचालय व एंबुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, सीएओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीडीओ, उपायुक्त मनरेगा, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल आदि उपस्थित रहीं। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed