{"_id":"72072ca053df142d6ab36be988330d53","slug":"a-death-in-the-accident-three-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, तीन घायल
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर पवारा के पास शनिवार को सुबह घने कोहरे के बीच ट्रक और महिंद्रा कैनटो की सीधी टक्कर में कैनटो चालक की मौत हो गई और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को
उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के मीरमस्त मोहल्ला निवासी
शशिकांत श्रीवास्तव की पत्नी गीता देवी (40) अपने दो पुत्रों शिवम (17)और सत्यम (18) के साथ अपनी गाड़ी से किसी रिश्तेदार के घर महोबा जा रहीं थीं। गाड़ी लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पालपुर निवासी प्रेम यादव (45) चला रहा
विज्ञापन
था। सुबह करीब आठ बजे वे पवारा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से टक्कर हो गई। कैनटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार गीता देवी और उनके दोनों बेटे घायल हो गए। सूचना
मिलते ही पवांरा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मयं फ़ोर्स मौक़े पर पहुंचे। टक्कर इतनी तेज थी कि कैनटो गाड़ी के परखचे उड़ गए। गाड़ी का गेट नहीं खुल रहा था। दो जेसीबी व गैस कटर मंगाकर गाड़ी को काटकर घायलों को
बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।