फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A boy drowned in a 20-foot pond and villagers protested in front of the magistrate's vehicle

Jaunpur News: 20 फीट पोखरे में डूबकर बालक की मौत, मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A boy drowned in a 20-foot pond and villagers protested in front of the magistrate's vehicle
पोखरे में डूबने से हुए किशोर की मौत के बाद मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने बैठकर प्रदर्शन करते लोग
जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पोखरा मालिकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए देर शाम तक मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अहमदपुर निवासी सतीश गौतम ने आरोप लगाया कि गांव के ही रिंकू सिंह और कृपाशंकर ने बस्ती के पास नियमों को ताक पर रखकर 20 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया था। रविवार को सतीश का भतीजा समीर उर्फ यश गौतम (14) वहां खेल रहा था। आरोप है कि रिंकू और कृपाशंकर ने उसे बुलाकर जबरन पोखरे में मछली डलवाने लगे, जिससे पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। किशोर को डूबता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने यश को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वे शव को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। एडीएम परमानंद झा के आश्वासन के बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण पोखरे को तत्काल पाटने की मांग पर अड़ गए। महिलाएं अधिकारियों के वाहन के सामने बैठ गईं और लिखित आश्वासन की मांग करने लगीं। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रवीण कुमार पेशे से पेंटर है। वह घटना के समय लखनऊ थे और जानकारी होने के बाद घर के लिए रवाना हो गए। वहींं, तीन संतान जिगर (12) और नीशू (6) से यश (14) बड़ा था। यश पीएम श्री नाथूपुर में कक्षा आठ का छात्र था उसका दो फरवरी को ही जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed