फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A baraati was beaten to death in a dispute over fan air

Jaunpur News: पंखे की हवा के विवाद में बराती की पीटकर हत्या

Sat, 17 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A baraati was beaten to death in a dispute over fan air
महराजगंज। गांव बरहूपुर की मौर्या बस्ती में बृहस्पतिवार को पंखे की हवा लेने के विवाद में घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव बरहूपुर के राम कुमार मौर्य ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी सुनील मौर्य पुत्र रामजी मौर्य निवासी भोजेमऊ जनपद प्रतापगढ़ के साथ तय की थी। बृहस्पतिवार को बरात आई थी। द्वारचार की रस्म पूरी हुई। सभी बराती भोजन करने के बाद जयमाल स्टेज के पास गए। इसी समय कमल कुमार (30) निवासी भोजेमऊ जनपद प्रतापगढ़ अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे। गर्मी के कारण उन्होंने पंखा अपनी तरफ घुमा लिया। इस पर वहां बैठे घराती को यह बात नागवार लगी। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन




मारपीट में कमल और उनके तीन साथी घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान कमल कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पहुंच गए। इसके बाद जयमाल और शादी की अन्य रस्में पुलिस की मौजूदगी में पूरी कराई गईं। सुबह दुल्हन की विदाई कराई गई। दुल्हन की मां अनीता देवी ने बताया कि जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता रामकुमार की तहरीर पर घराती पक्ष के अनिल, सुनील और अभिनंदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed