{"_id":"60-95559","slug":"Jaunpur-95559-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धारा 144 लागू
Jaunpur
Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी राधेश्याम ने कहा कि जिले में चल रही परीक्षा और मूल्यांकन कार्य को देखते हुए धारा 144 लागू किया गया है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री व आचार्य की परीक्षाएं तीस अप्रैल से शुरू हो रही हैं। बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। पांच से सात अप्रैल तक पालिटेक्निक की होनेे वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू की गई है। बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों को कुछ शिक्षक मूल्यांकन कार्य करने से मना कर रहे हैं। अराजक तत्वों द्वारा शांतिभंग का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा आदि लेकर चलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विकलांगों को इससे अलग रखा गया है। कोई भी व्यक्ति विधि के खिलाफ काम नहीं करेगा। कोई व्यक्ति मोबाइल आदि परीक्षा केंद्र पर लेकर नहीं जाएगा।
विज्ञापन