{"_id":"60-87320","slug":"Jaunpur-87320-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी कर्मियाें ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी कर्मियाें ने किया प्रदर्शन
Jaunpur
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार प्रस्तावित नई पेंशन नीति को वापस ले, एफडीआई का प्रवेश बीमा क्षेत्र में न किया जाए। महंगाई पर नियंत्रण किया जाए, वेतन विसंगति को दूर किया जाए। यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रबंधक मान बहादुर सिंह को सौंपा। इस मौके पर रामराज बिंद, राजेेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार, विनय कुमार, मुनेश प्रताप, नरेंद्र, सत्य प्रकाश, नंदकिशोर लालचंद्र, अशोक कुमार, रमेश कुमार, बच्चा लाल, दिनेश सिंह रफीक अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन विनय मिश्र ने किया।
विज्ञापन