{"_id":"60-81701","slug":"Jaunpur-81701-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा का धरना खत्म
Jaunpur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। भूमि विवाद को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा तहसील परिसर में आठ दिन से चलाया जा रहा धरना और भूख हड़ताल शनिवार को एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हो गया। शनिवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी बृजमोहन सिंह ने धरना स्थल पर पहुंच कर भाकपा की समस्या को सुना आश्वासन दिया कि चार दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद भाकपा का अनशन खत्म कर दिया। बता दें कि डगरियांव गांव निवासी कैशिल्या देवी की आबादी की जमीन के मामले को लेकर भाकपा कार्यकर्ता आठ दिनों से धरना और भूख हड़ताल पर बैठे थे। तहसीलदार और थानाध्यक्ष सिकरारा कई बार मौकेपर गए लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकला। इस मौके पर कामरेड सुभाष पटेल, सुभाष सरोज, कौशिल्या देवी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन