{"_id":"60-81130","slug":"Jaunpur-81130-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी दबोचा गया
Jaunpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में तीन नवंबर को भूमि विवाद में हुई गोलीबारी के आरोपी अंबुज को पुलिस ने वाराणसी में ही दबोच लिया। दवा लेने के बहाने शनिवार की सुबह वह बीएचयू से भाग निकला था। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आई। यहां से चालान किया गया।
बता दें कि सीमावर्ती सुलतानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव निवासी कांग्रेस नेता जगदीश सिंह और उनके पट्टीदार राम सहाय सिंह के बीच खुटहन के बीरमपुर गांव एक बीघा भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। 03 नवंबर इसी विवाद में एक पक्ष से पंाच गोलिया दागी गई थीं। इसमें राम सहाय सिंह उनके बेटे अंबुज और जगदीश जख्मी हो गए थे। घायलों को डाक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया था। यहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भर्ती कर लिया। खुटहन पुलिस की निगरानी में सभी का उपचार चल रहा था। लगातार साथ रहने से पुलिसकर्मी भी घुलमिल गए थे। शनिवार की अंबुज दवा लेने के बहाने गायब हो गया था। भागने की खबर लगते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। उसे वाराणसी से ही दबोच लिया गया। आरोपी को थाने लाया गया। थानेदार प्रवीण राय ने कहा कि आरोपी को बनारस में ही दबोच लिया गया था। इसके बाद उसे थाने लाया गया। यहां जरूरी पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।