{"_id":"60-80917","slug":"Jaunpur-80917-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया के रास्ते को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया के रास्ते को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने
Jaunpur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरहटा गांव की विश्वकर्मा बस्ती में शुक्रवार को ताजिया के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। खबर मिलने पर पहुंचे एसडीएम राजेंद्र कुमार और सीओ मछलीशहर, कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही स्थाई हल निकालने के लिए शनिवार को दोनाें पक्षों को थाने पर बुलाया है।
बता देें कि गांव निवासी बलिराज विश्वकर्मा ने ताजिया के रास्ते में खपरैल का पक्का मकान बना रखा है। ताजियादारों का कहना है कि रास्ते से मकान को गिराया जाए जबकि बलिराज विश्वकर्मा कहते हैं कि बगल के रास्ते से वह ताजिया ले जाए। यह विवाद प्रत्येक वर्ष मुहर्रम के समय होता है। पुलिस मामले को शांत करा देती है लेकिन स्थाई हल नहीं निकालती है।