{"_id":"60-80665","slug":"Jaunpur-80665-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के सुमित ने मेरठ के राकेश को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के सुमित ने मेरठ के राकेश को दी पटखनी
Jaunpur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के तरहटी स्थित इसराजी देवी बालिका इंटर कालेज परिसर में आयोजित स्व. महादेव यादव स्मृति कुश्ती दंगल में पहलवानों ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के कई चर्चित पहलवान शामिल हुए। इससे पहले प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव, विधायक सीमा द्विवेदी, डीएम सुहास एलवाई, एसपी मंजिल सैनी ने पहलवानों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक एडीजी जगमोहन यादव के बड़े भाई बृजलाल यादव थे। एडीजी अपने परिवार के साथ पैतृक गांव तरहटी पहुंचे तो एडीएम और एसपी के साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी पहुंचा।
हिंद केसरी लालजी यादव के बेटे सुमित यादव ने मेरठ के राकेश को पटखनी दी। झांसी की महिला पहलवान भावना और मेरठ की चांदनी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। धर्मापुर के बुलबुल ने वाराणसी के छोटू, धर्मापुर के बृजेश ने बनारस के धर्मेंद्र को पटखनी दी। इसके अलावा छोटे पहलवानों किशन यादव, कर्मवीर, सुरेंद्र, आशीष, रमेश, प्रमोद, पप्पू, राहुल, विनोद, सुनील की कुश्ती भी सराही गई। प्रतियोगिता में गोरखपुर, मुगलसराय, बलिया, जौनपुर, पंजाब, हरियाणा के पहलवानों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्ना लाल यादव, राम राय यादव, जनार्दन सिंह, कन्हैया यादव, बब्लू, विजेंद्र, जगदीश की कुश्ती देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। अंतरराष्ट्रीय कोच अजीत सिंह रेलवे के कोच राजेंद्र मिश्र भी शामिल हुए। इससे पूर्व कुश्ती दंगल का उद्घाटन एडीजी के छोटे भाई डिप्टी एसपी सुधाकर यादव ने किया। इस मौके पर रतन सिंह, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, इजहार लारी, हनुमान दीन गुप्त, शीतला मिश्र आदि मौजूद थे। रेफरी की भूमिका शिवधनी यादव और वेद प्रकाश ने निभाई।