फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दबंगों ने बीडीसी सदस्य को पीटा

दबंगों ने बीडीसी सदस्य को पीटा

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मीरगंज। बाजार में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई कहासुनी को लेकर कुछ लोगों ने व्यापारी संदीप साहू की मां क्षेत्र पंचायत सदस्य माया देवी को पीट दिया। विरोध में उमरान बस्ती के लोगों ने विसर्जन ही रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ब्लाक प्रमुख के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मीरगंज बाजार मे दो स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार को विसर्जन के लिए पहले स्वर्णकार बस्ती की प्रतिमा गुजरी। उमरान बस्ती की प्रतिमा को भी विसर्जन के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी। रास्ते में खड़े डीजे को हटाने को लेकर स्वर्णकार बस्ती के लोगों से विवाद हो गया। स्वर्णकार बस्ती की प्रतिमा गुजर गई तो एक व्यवसायी का चालक और कुछ लोग उमरान बस्ती पहुच गए। अपने प्रतिष्ठान पर बैठे संदीप साहू को पीटने लगे। बचाने दौड़ी संदीप की मां बीडीसी माया देवी को भी पीटा। बताया गया कि हमलावर नशे की हालत में थे। गुस्साए उमरान बस्ती के लोगों ने मूर्ति विसर्जन रोक दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने समझाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed