{"_id":"69629","slug":"Jaunpur-69629-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्ति में रम गया हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्ति में रम गया हर कोई
Jaunpur
Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर शिवालय शिव भक्तों से पट गए। भगवान शिव, देवी पार्वती और नाग देवता को एकसाथ पूजने का अवसर किसी ने नहीं छोड़ा। मंदिर से लेकर घर, खेत खलिहान हर जगह भोले शंकर का नाम रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोले शंकर और दूध लावा चढ़ा कर नाग देवता की विधिवत पूजा की। दर्जनों की संख्या में संपेरे भी दर्शन कराने के बहाने गली-गली सांप लेकर घूमे। कुश्ती दंगल और मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।
इस वर्ष पवित्र श्रावण मास में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व पड़ने से श्रद्धालुओं को दुर्लभ योग का अवसर मिला। भोर से ही शिवालय शिव भक्तों से गुलजार हो गए। भगवान शंकर, देवी पार्वती और नाग देवता का एकसाथ पूजन कर लोगों ने कुशल मंगल की कामना की। शहर के उमेशोनाथ मंदिर, दाऊ जी मंदिर, जोगेश्वर नाथ, पांचों शिवाला, सुजानगंज के गौरी शंकर धाम, जलालपुर के त्रिलोचन महादेव, धर्मापुर के शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भगवान शिव को माला, फूल, बेल पत्र, पान, धतूरा, भांग, अबीर तो नाग देवता को दूध, लावा चढ़ा कर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। घरों के अलावा खेत खलिहानों में दूध, लावा छिड़का गया। पिछले दोनों सोमवार की अपेक्षा इस सोमवार को कांवरियों की भी ज्यादा भीड़ शिव मंदिरों में पहुंची। अच्छा दिन होने के नाते बड़े पैमाने पर लोगों ने मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया। कहीं-कहीं कालसर्प योग की शांति के लिए भी पूजा हुई। शाम को शहर के अचला देवी घाट, राजा साहब पोखरे के पास, तारापुर कालोनी स्थित साधू कुटिया के पास कुश्ती दंगल और मेले का आयोजन हुआ। पूरे दमखम के साथ पहलवानों ने दांव आजमाया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया। मेले में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
सिकरारा: क्षेत्र के सभी शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव, जय नाग देवता का जयकारा गूंजता रहा। अजोसी महावीर धाम के प्रधान याचक पं. गोरख नाथ ने बताया कि यह दुर्लभ अवसर सैकड़ों वर्ष बाद पड़ा है। आज की गई पूजा अर्चना विशेष फलदायी होगी। बिसावां स्थित विश्वेश्वर नाथ, हीरापुर के लंबोदर नाथ, प्रतापगंज के शक्तेश्वर नाथ सहित अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूध लावा चढ़ा कर लोगों ने नाग देवता से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
सुजानगंज: ऐतिहासिक गौरी शंकर धाम में सावन के तीसरे सोमवार पर करीब 55 हजार शिव भक्तों ने भोले शंकर का जलाभिषेक कर नाग देवता को पूजा। मंदिर परिसर में रात से ही कांवरियों की लंबी लाइन लग गई थी। गौरी शंकर धाम समिति के अध्यक्ष राजाराम तिवारी, कोषाध्यक्ष लाल बिहारी तिवारी, सचिव सुधीर तिवारी, पुजारी हृदयानंद सरस्वती नागा बाबा, राम जानकी मंदिर के पुजारी उपेंद्र नारायण मिश्र द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में रुकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गौराबादशाहपुर : क्षेत्र के सरसौड़ा रायमन स्थित ब्रम्ह बाबा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नागपंचमी के दिन दर्शन पूजन कर यहां लोगों ने मेले का आनंद उठाया। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन इस धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को रायमन बाबा की विशेष कृपा मिलती है। महिलाओं ने कराही पूजन भी किया।
जलालपुर : ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव धाम में दिनभर हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा। नाग पंचमी के दिन में धाम परिसर में महिलाओं ने पूड़ी, हलवा का प्रसाद बना कर चढ़ाया। मंदिर के सामने स्थित कुंड में स्नान कर कांवरियों ने भोले शंकर का जलाभिषेक किया। विशाल मेले में लोगों ने जरूरत के सामान खरीदे। उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोचन के प्रभारी डा. आरजे भारती जरूरी दवाओं के साथ मेला परिसर में मौजूद रहे। सीओ केराकत, एसओ राघवेंद्र सिंह फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे।