{"_id":"62623","slug":"Jaunpur-62623-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकरा कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकरा कर युवक की मौत
Jaunpur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेरी। थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के पास शनिवार देर शाम पेड़ से टकरा कर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर के दमोदरा मठिया गांव निवासी रमाशंकर पटेल (38) अपनी पत्नी गिरिजा और बच्चों को लेने ससुराल सुरेरी के मोदफ गांव जा रहा था। भानपुर गांव में मोड़ के पास वे सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा कर बेहोश हो गए। एक राहगीर की नजर बेहोश पड़े रमाशंकर पर पड़ी तो उसने आसपास वालों को खबर दी। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग रमाशंकर को भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन