फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपर आयुक्त ने की निकाय चुनाव की समीक्षा

अपर आयुक्त ने की निकाय चुनाव की समीक्षा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त वीपी वर्मा और उपायुक्त एसके दुबे ने शनिवार को मान्यवर कांशीराम गेस्ट हाउस जिला पंचायत में अधिकारियों के साथ निकाय चुनाव की समीक्षा की। बैठक में चुनाव की तैयारी और मतदाता अभियान की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा फर्जी मतदाता का नाम सूची से निकाला जाए। अपर आयुक्त ने बैठक के बाद नगर पालिका जौनपुर और नगर पंचायत जफराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची और मतदाता मेला की जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया कि 25 मई के बाद किसी भी मतदाता द्वारा नाम काटने और चढ़वाने की शिकायत निर्वाचन आयोग के पास आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में एसडीएम शारदा प्रसाद यादव, तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह, राकेश सिंह तथा निदेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed