फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दवा व्यापारी के घर पर बदमाशों ने फेंका बम

दवा व्यापारी के घर पर बदमाशों ने फेंका बम

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर। भलुवाही बाजार निवासी दवा व्यापारी के घर शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दो बम फेंका। एक बम पेड़ से टकराकर फटा नहीं जबकि दूसरा पड़ोसी के हाते में गिरते ही विस्फोट कर गया। लोगों के अंदर होने के नाते कोई हताहत नहीं हुआ। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने फटे बम का मलबा तथा एक जिंदा बम कब्जे में ले लिया। एहतियात के तौर पर रात में ही व्यापारी के घर दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। सुबह घटना के विरोध में व्यापारी दुकानें बंद कर थाने पहुंचे। थानेदार ने 24 घंटे के अंदर बदमाशों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

भलुवाही निवासी गंगा प्रसाद निगम थोक और फुटकर दवाओं के विक्रेता हैं। घर से कुछ दूर उनकी दुकान है। रात करीब 11: 25 बजे खाना खाकर गंगा प्रसाद दुकान पर सोने के लिए निकले। करीब 11:35 बजे बदमाशों ने उनके घर पर दो बम फेंके। एक बम बाहर लगे नारियल के पेड़ से टकराया पर फटा नहीं, जबकि दूसरा पड़ोसी झगड़ू निगम के हाते में गिरते ही विस्फोट कर गया। तेज धमाके की आवाज सुन लोग भाग कर बाहर निकल आए। जिस समय विस्फोट हुआ गंगा प्रसाद अपने घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे। गंगा और उनके घर के सामने स्थित त्रिपाठी हास्पिटल के गेटमैन का कहना है कि धमाके के बाद उन्होंने बाइकसवार तीन युवकों को महराजगंज रोड की तरफ तेजी से भागते देखा। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग जुटे बदमाश दूर जा चुके थे। गंगा प्रसाद के पुत्र शैलेंद्र निगम का कहना है कि वारदात के तुरंत बाद थाने पहुंच कर उसने घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष श्रीधराचार्य पांडेय ने कहा कि बम नहीं पटाखा फटा होगा। घर चलो अभी आ रहे हैं। आधे घंटे बाद थानेदार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। फटे बम का मलबा तथा एक जिंदा बम कब्जे में ले लिया। रात में ही दो सिपाही केमिस्ट के घर पर तैनात कर दिए गए। देर रात बाजार के ही एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार सुबह अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष जय प्रकाश सेठ की अगुवाई में संतोष कुमार निगम, प्रदीप कुमार निगम, बृजेश कुमार सिंह, विवेक कुमार जायसवाल, राकेश सेठ, रमा शंकर निगम सहित अन्य व्यापारियों ने थाने पहुंच कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने 24 घंटे के अंदर बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। बता दें कि पांच मई की रात बाजार के संजय बीयर वाले से गंगा के बेटे नागेंद्र निगम का विवाद हो गया था। अगले दिन तीन युवकों ने नागेंद्र को पीटा था। पुलिस ने फत्तोपुर के डब्बू, अहिरौली के भुवनेश और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भुवनेश को गिरफ्तार कर लिया था। शैलेंद्र निगम ने थाने पर तहरीर देकर आशंका जताई है कि बीते दिनों नागेंद्र के साथ मारपीट करने वालों ने दहशत फैलाने की नियत से बम फेंका है। वहीं थानाध्यक्ष श्रीधराचार्य पांडेय का कहना है कि घटनास्थल को देख कर ऐसा नहीं लग रहा कि बम विस्फोट हुआ है। अनुमान है कि मारपीट के आरोपियों ने दहशत फैलाने की नियत से तेज आवाज वाला पटाखा फेंका। फिर भी जांच कराई जा रही है। नमूना जांच के लिए भेजा गया है। बम की पुष्टि हुई तो आरोपियों पर दर्ज मुकदमे की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से दवा व्यापारी के घरवाले सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed