{"_id":"62358","slug":"Jaunpur-62358-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार संग आत्मदाह की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार संग आत्मदाह की अनुमति मांगी
Jaunpur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जमीन को लेकर लंबे समय से धरना दे रहे संजय कुमार प्रजापति ने डीएम को पत्र देकर कलेक्ट्रेट में परिवार संग आत्मदाह की अनुमति मांगी है। शहर के शेखपुर मोहल्ला निवासी संजय प्रजापति का आरोप है कि प्रशासन मानता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है लेकिन उसे न्याय नहीं दिला रहा है। लेखपाल और तहसील के लोगों की मिलीभगत से उसकी जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया गया। सीआरओ की जांच में भी फर्जीबाड़ा सामने आ चुका है लेकिन प्रशासन उसे रद करने को तैयार नहीं है।
बता दें कि संजय कुमार प्रजापति के पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर कुछ लोगों ने जेल के सामने कीमती जमीन बैनामा करा लिया। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम से 1384 से 1389 फसली की खतौनी भी गायब करवा दी। जांच के दौरान यह खतौनी अभिलेखागार से गायब मिली। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि संजय के पिता की जमीन दबंगों के नाम कैसे और किसके आदेश पर दर्ज की गई। संजय छह महीने से कलेक्ट्रेट में धरना दे रहा है। संजय ने कहा है कि ऐसी जलालतभरी जिंदगी से बेहतर है कि कलेक्ट्रेट में ही वह परिवार समेत आत्मदाह कर ले। डीएम को सौंपे पत्र में आत्मदाह की अनुमति मांगी है।