{"_id":"61759","slug":"Jaunpur-61759-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा में चिकनी चमेली पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा में चिकनी चमेली पर बवाल
Jaunpur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। मादरडीह गांव में गुरुवार रात आर्केस्ट्रा में चिकनी चमेली गाने पर दो पक्ष भिड़ गए। महिला डांसर से छेड़खानी का विरोध करने पर माहौल गर्म हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति काबू में हो सकी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मादरडीह गांव निवासी राजपति बिंद के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का इंतजाम था। भोजन के बाद देर रात नाच गाना शुरू हुआ। इलाहाबाद से आए आर्केस्ट्रा ग्रुप में तीन महिला डांसर भी थीं। चिकनी चमेली गाने पर महिला डांसरों ने नाचना शुरू ही किया था कि प्रोग्राम देख रहे गांव के कुछ युवक स्टेज पर पहुंच कर डांसरों के साथ छेड़खानी करने लगे। इस पर वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने ऐतराज जताया। इसी बात पर दोनों पक्ष के युवकों की टोली भिड़ गई और कहासुनी के बाद लात घूसे चलने लगे। घर के बड़े बुजुर्गों ने मौके पर पहुंच कर युवकों को शांत कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद माहौल फिर गर्म हो गया। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम कुमार यादव ने दोनाें पक्ष को शांत कराया। आर्केस्ट्रा डांसरों ने थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई। महिला डांसरों को सुरक्षित गांव के बाहर भेजवा कर थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष को सख्त हिदायत दी कि दोबारा कोई विवाद किया तो खैर नहीं है।